मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत आरटीओ ऑफिस के पास एक व्यक्ति नें अपनी पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच कर रही, पुलिस द्वारा बताया गया कि कोतवाली कटरा क्षेत्र के ग्राम रेवना स्थित पहाड़ी पर कपूर चन्द्र पुत्र बसंत लाल निवासी ग्राम रेवना थाना कोतवाली कटरा द्वारा अपनी पत्नी चन्दा देवी उम्र करीब 48 वर्ष को पारिवारीक विवाद में मारकर हत्या कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी मय फील्ड यूनिट के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, अभियुक्त कपूर चन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया, मृतका के भाई से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ,
Share: