Advertisement

यूपी में पीपीएस और आईपीएस के बाद अब 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले

यूपी में पीपीएस और आईपीएस के बाद अब 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले
यूपी में पीपीएस और आईपीएस के तबादले के बाद एक बार फिर 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किये गये, शनिवार की देर शाम पीसीएस, पीपीएस और आईपीएस के बाद अब 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, रविवार को हुए वरिष्ठ आईएएस अफसरों की तबादला लिस्ट में तीन अपर मुख्य सचिव और रणवीर प्रसाद समेत सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं, लगातार बीते दो दिनों से पुलिस और प्रशासनिक विभाग में ताबड़तोड़ हो रहे फेरबदल को लेकर अफसरों में हड़कंच मचा है, शासन ने जिन अफसरों के तबादले किए हें, उनमें अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, अमृत अभिजात को वर्तमान पद के साथ अपर मुख्य सचिव, परिवहन का अतिरिक्त प्रभार, वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, अनिल कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, डा. एम.के.एस. सुंदरम को प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन, रविन्द्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज, अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, अध्यक्ष यूपीएसएलडीसी लिमिटेड और डा. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें