मिर्ज़ापुर विंध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस के सभागार में आज रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों से कराए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, जब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से नगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों की वजह से परेशान जनता के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो उस पर मंत्री जी बोले कि प्रमुख सचिव को बुलाकर इस मामले में बैठक करेंगे, सवाल उठता है कि जगह जगह जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए से बेहाल व परेशान जनता की परेशानी करीब वर्षो से बनी हुई है, और मंत्री जो के जवाब से ऐसा लग रहा कि उन्हें इसकी जानकारी नही है, तभी तो बोले कि प्रमुख सचिव को बुलाकर इस मामले में बैठक करेंगे, बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे,
Share: