उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के एडीजी, पुलिस आयुक्त, IG, DIG, SSP और कप्तानों को निर्देश दिया है कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज पर्व पर सर्राफा बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम करें, पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाएं, बाजारों में एण्टी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखा जाएं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस पीएसी बल के साथ सघन फुट पेट्रोलिंग करे, पूर्व में घटित घटनाओं के स्थलों यूपी-112 के वाहनो का प्रभावी व्यवस्थापन सुनिश्चित करें, छोटी से छोटी सूचनाओं को अत्यन्त गम्भीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी स्वयं मौके पर जाएं, किसी नई परम्परा की अनुमति न दी जाएं, असामाजिक, अवांछनीय तत्वों की सूचियों को अद्यावधिक कर इन पर विशेष निगरानी रखी जाय तथा आवश्यकतानुसार ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं, भीड़, दंगा नियंत्रण से सम्बन्धित उपकरणों को तैयारी की हालत में रखा जाएं, शरारती, असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए,