Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर के बथुआ क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर एक कि मौत

मिर्ज़ापुर नगर के बथुआ क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर एक कि मौत
मिर्ज़ापुर नगर के बथुआ पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जा रहे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया , दुर्घटना में एक महिला कि मौके पर ही मौत हो गयी , थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने मोटरसाइकिल यूपी 63 एम 9327 सवार 1-सेवालाल पुत्र स्व0 रामदुलार उम्र करीब- 43 वर्ष , रहने वाले कमासीन थाना कोतवाली देहात अपनी पत्नी मुन्नी देवी उम्र करीब-40 वर्ष , और अपने तीन छोटे बच्चों के साथ बथुआ के पास जा रहे थे कि पीछे से आ रही ट्रक यूपी 63 एटी 1497 से धक्का मार दिया , सूचना मिलने पर थाना कोतवाली कटरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया , जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया , तथा अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है , थाना कोतवाली कटरा पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही को पूरा किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें