मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के शेरवा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद परिजन व स्थानीय लोगो ने रामपुर भोकनाल के पास सड़क पर जाम लगा दिया था, जाम हटवाने पहुँची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था, जिसमे शेरवां चौकी प्रभारी बीएन राय व दिवान आशुतोष यादव घायल हो गए थे, घटना शुक्रवार की सुबह की है, जिसमे पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला व सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में घायल पुलिसकर्मी की ओर से दी गयी तहरीर पर धारा 109, 115(2), 121(1), 125(ए), 132, 189, 190, 191(2), 191(2), 285, 352, 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए 1. जब्बर बिन्द उर्फ श्याम अवध बिन्द पुत्र स्व0 रामकृत बिन्द, 2. रोहित बिन्द उर्फ चिंगालू पुत्र रामजी बिन्द, 3. सनारू बिन्द पुत्र दशमी व 4. जगदीश उर्फ लकडू पुत्र जवाहिर बिन्द निवासीगण ग्राम लठीया सहजनी थाना जमालपुर कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया ,
Share: