कौशाम्बी में विजलेंस टीम ने लेखपाल को मिठाई की दुकान पर 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाँथो दबोच लिया, बताया गया कि एक व्यक्ति ने ठेकेदारी के लिये हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आन लाइन आवेदन किया था, लेखपाल महेन्द्र कुमार ने उस पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि पैसे नही देने पर आपके हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट उल्टा लगा दूंगा, जिसकी शिकायत पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर से की, आरपी की गोपनीय रूप से सत्यापन करने के बाद घूसखोर लेखपाल को पकड़ने के लिए विजलेंस टीम ने जाल बिछाया, एक मिठाई की दुकान पर रिश्वत की रकम लेते समय विजलेंस टीम ने क्षेत्रीय लेखपाल महेन्द्र कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया,
Share: