Advertisement

मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में चार ट्रैक्टर, तीन ट्राली, व एक बाइक के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में चार ट्रैक्टर, तीन ट्राली, व एक बाइक के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ट्रैक्टर चोर गैंग का खुलासा करते हुए, चार अंतर्राज्यीय शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार ट्रैक्टर, तीन ट्राली, व एक बाइक बरामद किया, थाना अदलहाट पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अदलहाट क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर माफी हाइवे से चोरी के चार ट्रैक्टर व तीन ट्राली के साथ 1. रिषू तिवारी पुत्र रमाकान्त तिवारी निवासी भदौली थाना कुदरा जनपद कैमूर, बिहार, 2. रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू पुत्र लाली तिवारी निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया, जनपद कैमूर भभूआ, बिहार, 3. आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू पुत्र धनजी तिवारी निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभूआ, बिहार व 4. आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डेय निवासी करजी थाना जमालपुर मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार किया, एक चोरी के ट्रैक्टर ट्राली पर ईट लदे मिले, तो वही ग्राम बरईपुर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखे अन्य चोरी के तीन ट्रैक्टर बरामद किये गए, पुलिस ने धारा 317(2), 324(2), 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा, बरामद सभी वाहनों को 207 एमवी एक्ट मे सीज कर दिया, ये लोग मिर्ज़ापुर व उसके आसपास के अन्य जनपदो तथा बिहार के अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करते है, चोरी किये ट्रैक्टर व ट्राली को दाउद नगर, जनपद औरंगाबाद के एक कबाड़ी को बेच देते थे, जो इन ट्रैक्टर-ट्रालियों को कटवाकर कबाड़ में बेच देता था,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें