मिर्ज़ापुर जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के सभी तहसीलों में जनपद के अधिकारियों ने बैठकर फरियादियो की समस्याएं को सुना, तहसील चुनार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आए हुए फरियादियों की समस्याओ सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया, तहसील चुनार में जिलाधिकारी के समक्ष 81 प्रार्थना आए जिसमेें से मौके पर 04 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया, जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की गठित टीमो को निर्देशित करते हुए कहा कि मौके पर जाकर दोनो की पक्षो बातो सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में प्राप्त प्रार्थना पत्र यथा- तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के समक्ष प्राप्त 122 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 15 का निस्तारण किया गया, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 47 प्रार्थना पत्रो में एक का निस्तारण किया एवं तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह के समक्ष प्राप्त 110 प्रार्थना पत्रो में 08 का मौके पर निस्तारण करते हुए, शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों इस आशय से प्रेषित किया गया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ,