Advertisement

मिर्ज़ापुर किसान दिवस में आए कृषको ने जिलाधिकारी को सुनाई अपनी समस्याएं

मिर्ज़ापुर किसान दिवस में आए कृषको ने जिलाधिकारी को सुनाई अपनी समस्याएं
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज विकास भवन के आडीटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया, सर्व प्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक की आख्या से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया, विकास खण्ड पहाड़ी के किसान शारदा प्रसाद मिश्र द्वारा फसल बीमा क्लेम के सम्बन्ध में अवगत कराया कि असमय हुयी वर्षा के कारण नुकसान फसलों का प्रतिपूर्ति अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, कंचन सिंह फौजी विकास खण्ड नरायनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि चुनार तहसील अन्तर्गत ग्राम कुण्डाडिह, करहट, जादोपुर, बरईपुर, मकईपुर व अन्य गांव के किसानों की जमीन रेलवे में अधिग्रहण की जा चुकी है, और कुछ किसानों का पुनर्वास (5 लाख) और मुआवजे का भुगतान अभी नहीं हो पाया है, रेशू पटेल, द्वारा अवगत कराया गया कि बगहीं से जलालपुर माफी के बीच की सड़क जो अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण द्वारा बनाया गया था, बाढ में ध्वस्त हो गया है, जिससे ग्रामवासीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दौलत सिंह, ग्राम नियामतपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि जरगो जलाशय के अन्तर्गत बनइमिलियां एवं बहेरा के बीच लस्करीयां घाट पर बना हुआ रपटा जलाशय की धारक क्षमता 362 फिट किये जानें के कारण नाव का संचालन करना पड़ रहा है, वहां नये पुल का निर्माण कराया जाए, इसी तरह से अन्य किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, बैठक में विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, विकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नहर प्रखण्ड, अधिशासी अभियंता, सिरसी बांध, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड चुनार एवं अन्य अधिकारी, व कृषकगण मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें