यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं कल 18 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 12 मार्च तक चलेंगी, इस वर्ष परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 परीक्षार्थी शामिल होंगे, कुल मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा देंगे,।परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने का व्यापक इंतजाम किए गए हैं, परीक्षा दो पालियों में होगी, सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे और शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होंगी, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी, इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी और केंद्र व्यवस्थापकों की जवाबदेही तय की गई है, इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुलिस और यूपीएसटीएफ से भी मदद मांगी गई है, अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की हर दिन कम से कम दो बार चेकिंग कराई जाएगी, नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के खिलाफ विभाग के नियमों के अनुसार उसे एक साल के लिए परीक्षा से डिबार किया जाएगा,
Share: