यूपी के महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास में पुलिस की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, इस भीषण दुर्घटना में एक दरोगा की मौत हो गयी, जब कि एक महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य पाँच पुलिसकर्मी घायल हो हो गए, मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही थी, जनपद महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास में पुलिस की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, दुर्घटना में गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गयी, अन्य सवार पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, गाड़ी में एसआई रमेश चंद, संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक व अन्य दो सदस्य सवार थे, इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गयी, दुर्घटना में स्कार्पियो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, पुलिस के आलाधिकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना ,
Share: