मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में आज सोमवार की सुबह पति पत्नी ने एक साथ साड़ी का फंदा बनाकर पंखा से लटकर फांसी लगा आत्महत्या कर लिया, बताया गया कि एक वर्ष पूर्व ही दोनों का विवाह हुआ था, पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे लिखा है, की परिजनों को परेशान न किया जाए, हम दोनों का अन्तिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया है, घटना आज सुबह की थाना चील्ह क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के एक घर के अंदर पति व पत्नी का पंखे से लटका शव मिला, इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी, थाना चील्ह पुलिस के साथ मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंचे मामले की जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, घटना की जानकारी लगते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी, पुलिस को दंपत्ति के मोबाइल में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे लिखा है, की परिवार वालो को परेशान न किया जाए, हम दोनों का अन्तिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाए, मृतकों की पहचान रोहित विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष के रूप में कई गयी, बीती वर्ष 19 जनवरी को रोहित का विवाह थाना कछवा क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा की पुत्री सरस्वती के साथ हुआ था, नवविवाहित जोड़ो द्वारा इस तरह से एक साथ कदम उठाने के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है,
Share: