Advertisement

वाराणसी में पीएम मोदी एयर शो में शामिल होने से पहले अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

वाराणसी में पीएम मोदी एयर शो में शामिल होने से पहले अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे, पीएम मोदी ने एयर शो में शामिल होने से पहले मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया, यहां पर कार्य का प्रशिक्षण ले रही मातृ शक्तियों से सीधा संवाद किया, बताते चलें कि पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा, काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा, यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा, इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें