मिर्ज़ापुर में आज रविवार को आयोजित PET की परीक्षा देकर जब परीक्षार्थी बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आयी, मिर्ज़ापुर में पीईटी प्रारंभिक अर्हता न परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की गई है, पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक, परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया, किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी, मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विंध्याचल का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के सुचारु संचालन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,
Share: