मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के कोटाघाट पुल के नीचे आज सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात विवाहिता महिला का पड़ा शव देख कर क्षेत्रवासियो में हड़कम्प मच गया, राहगीरों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आस पास में उसकी पहचान कराने में जुट गयी, आज बुद्धवार की सुबह-सुबह हलिया क्षेत्र के कोटाघाट पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है, शिनाख्त होने के बाद ही पता चलेगाआखिर कौन है यह महिला, उसके बाद ही जांच में खुलासा होगा हत्या है या आत्महत्या
Share: