मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में एक दरोगा द्वारा दिव्यांग की लाठी से पिटाई का वीडियो वायरल को पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कैशिक ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी, पुलिस द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी के द्वारा एक दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियों संज्ञान में आया है, जिसकी जांच थानाध्यक्ष विन्ध्याचल द्वारा करके अवगत कराया गया है कि गेट नंबर 02 पर सम्बन्धित भिखारी आने जाने वालो दर्शनार्थियों से पैसा मांग रहा था, जो नशे में था, जिसकी शिकायत दर्शनार्थियों द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था में उपस्थित पुलिसकर्मी से की गयी, जिनके द्वारा उस भिखारी को परिसर से हटाने का प्रयास किया गया किन्तु वह नही मान रहा था, इसी बात को लेकर सम्बन्धित पुलिसकर्मी द्वारा उसे मारना बताया जा रहा है, फिर भी प्रारम्भिक तौर पर यह एक पुलिस दुर्वव्हार का मामला है, जिसके लिए सम्बन्धित उप निरीक्षक सुनील कुमार राय को तत्कालिक प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है, तथा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर जांच आख्या तीन दिवस के अन्दर उपल्बध कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया है ,
Share: