मिर्ज़ापुर माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.शोभा गौड़ की अध्यक्षता में ने परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई, बैठक में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं जैसे समय सारिणी, परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण आदि पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया, बैठक की शुरुआत दिनांक 21 जनवरी 2026 को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक की पुष्टि के साथ हुई, इसके पश्चात स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 एवं बीएड/बीपीएड/एमएड आदि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं हेतु प्रकाशित की जाने वाली समय-सारणी पर विचार किया गया,
Share: