Advertisement

यूपी में बीते एक साल में चाइनीज मंझे ने 8 लोगो की जान ली, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए इसी पर सीएम योगी का एक्शन

यूपी में बीते एक साल में चाइनीज मंझे ने 8 लोगो की जान ली, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए इसी पर सीएम योगी का एक्शन
यूपी में बीते एक साल में चाइनीज मांझे की चपेट में आने 8 लोगो की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जब कि कई अन्य घायल हुए, चाइनीज मंझे से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए पूरे यूपी में प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को चाइनीज मांझा बेचने वालों के यहाँ छापेमारी करने का निर्देश दिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में चाइनीज़ मंझे से होने वाली मृत्यु को हत्या माना जायेगा, अब चाइनीज मंझे से होने वाली दुर्घटना को सीधे हत्या मानकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, बीते एक साल में चाइनीज मंझे से आठ लोगो की मौत हो चुकी है, लखनऊ में 11 दिसंबर 2025 को बाइक से अपने घर जा रहे युवक की गर्दन कट गई थी, डॉक्टरों ने गले में सात टांके लगाकर युवक की जान बचाई थी, जौनपुर में 10 दिसंबर 2025 बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप तिवारी की मौत हो गई थी, उनका गला कट गया था,।शाहजहांपुर में 23 अक्टूबर 2025 थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू निवासी 26 वर्षीय रवि शर्मा पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे, रोजा के हांडा पुल के पास चाइनीज मांझा से गर्दन कटा अस्पताल में मौत हुई, अलीगढ़ में 30 सितंबर 2025 को 28 साल के सलमान स्कूटर से दुकान जा रहे थे, जमालपुर पुल पर चाइनीज मांझा गर्दन में उलझा, गहरा कट लगा, अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, गोरखपुर में 29 जुलाई 2025 को अमित गुप्ता मां के साथ बाइक से धर्मशाला जा रहे थे, सूरजकुंड पुल पर मांझा गर्दन में फंसा, 4 नसें कट गईं, हेलमेट होने के बावजूद गंभीर चोटें आईं, लंबा ऑपरेशन हुआ, जान बच गई, शाहजहांपुर में 11 जनवरी 2025 को ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन चाइनीज मांझे की चपेट में आए, गर्दन पर तेज कट लगा, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, ऐसे ही प्रदेश के अलग अलग जिलों में चाइनीज मंझे की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो चुकी है, जिसमे आठ लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी, जिसको लेकर सीएम योगी सख्त हो दिशा निर्देश दिया है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें