मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के पक्के पोखरा मुहल्ले में बीती रात पड़ोसी साथ बैठकर शराब पी रहे थे, नशे में शराब पी रहे एक व्यक्ति ने दूसरे को गाली देदी, दोनों में विवाद हो गया, एक व्यक्ति ने ईट से हमला कर दूसरे को घायल कर दिया, घायल व्यक्ति ने तलवार से उसकी गर्दन पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, दोनों पडोसी पंचदेव व रमेश एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, नशे में कहा सुनी के बाद गाली गलौच शुरू हो गया, रमेश के ऊपर पंचदेव ने ईट से हमला कर घायल कर दिया, तो रमेश ने तलवार से पंचदेव की गर्दन व चेहरे पर हमला कर दिया, जिसमे पंचदेव की मौत हो गयी, पंचदेव के गुस्साए परिजनों ने हत्यारे को भी बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, जिसकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया,
Share: