Advertisement

मिर्ज़ापुर जिम धर्मान्तरण मामले में आठवां आरोपी मौलवी गिरफ्तार जादू, टोना, व ताबीज़ से प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था

मिर्ज़ापुर जिम धर्मान्तरण मामले में आठवां आरोपी मौलवी गिरफ्तार जादू, टोना, व ताबीज़ से प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र KGN जिम धर्मान्तरण मामले में पुलिस ने आज आठवें आरोपी मौलवी खलीलुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस का कहना है कि मौलवी खलीलुर्रहमान जिम धर्मांतरण मामले में जादू, टोना, ताबीज़ से लोगो को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था, जिसे देहात कोतवाली पुलिस ने थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जिम धर्मांतरण मामले में ये आठवीं गिरफ्तारी है, इसके पूर्व पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान सहित 07 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, पुलिस का कहना है कि मौलवी खलीलुर्रहमान के जिम ट्रेनर और जिम स्वामी के साथ संबंध थे, जो जादू, टोना, और ताबीज़ से लोगो को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाने का काम किया करता था, वर्ष 2023 में वाराणसी के थाना लोहता क्षेत्र में एक हिंदू लड़की का दूसरे धर्म में परिवर्तन करा निकाह कराने मौलवी पर धर्मांतरण का मुकदमा हुआ था, जिम धर्मान्तरण मामले में 08वां आरोपी मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्ज़ापुर का रहने वाला है, जो हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें