मिर्ज़ापुर में आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे उन्होंने फॉर्म-7 को लेकर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े स्तर पर पीडीए वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, अनगढ़ रोड स्थित भोला गार्डेन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े स्तर पर पीडीए वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश कर रही है, उन्होंने कहा कि जैसे ही यह जानकारी समाजवादी पार्टी को मिली लिखित रूप में चुनाव आयोग को अवगत कराया है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा कर रही उत्तर प्रदेश में 2027 में सपा की सरकार बनेगी, भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता इनकी करतूतों को जान चुकी है,
Share: