Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास आज सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में लगी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अनुसार थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर थाना मडिहान पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया, मृतका की पहचान तेतरी देवी पत्नी रामपति निवासिनी ग्राम भैंसवार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है, महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नही पाया गया है, आगे की कार्यवाही करते हुए, मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया, परिजन की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें