मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने आयी एक महिला श्रद्धालू के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दिया, महिला श्रद्धालु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पूरा मामला ये है कि माँ विंध्यवासिनी मंदिर में आज मंगलवार की सुबह बल्लीपरवा की रहने वाली महिला श्रद्धालु सुनैना सिंह पत्नी राम आश्रय सिंह माता के मंदिर में दर्शन कर रही थीं, उचक्कों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से उनकी सोने की चैन उड़ा दिया, इस मामले में महिला श्रद्धालु ने पुलिस से शिकायत की, मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उचक्के को तलाश रही है, महिला के अनुसार उसका सोने का चैन करीब डेढ़ तोला का था ,
Share: