Advertisement

मिर्ज़ापुर वासियो रहे सावधान आपकी खड़ी बाइक पर चोरो की रहती है पैनी नजर, पलक झपकते ही हो सकती है चोरी

मिर्ज़ापुर वासियो रहे सावधान आपकी खड़ी बाइक पर चोरो की रहती है पैनी नजर, पलक झपकते ही हो सकती है चोरी
मिर्ज़ापुर जनपद वासियो अगर आप अपनी मोटरसाइकिल लेकर कही गये है तो रहे सावधान क्यों कि जहां पर आप अपनी बाइक खड़ी कर रहे है, वहा पर हो सकते है बाइक चोर, पलक झपकते ही आपकी बाइक हो सकती है चोरी, ऐसा ही मामला थाना कछवा क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई, हौसला बुलंद चोर ने दिनदहाड़े सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का लॉक को आराम से खोला और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया, बताया गया कि घटना सोमवार की है, कछवा चौकी अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मुन्नालाल कछवां की एक वैडिंग की दुकान पर मैकेनिक का। काम करने वाला रोज की तरह अपनी मोटरसाइ‌किल को लाक कर के दुकान के अंदर अपना काम करने लगा, और शाम को 6:00 बजे के बाद जब वह घर जाने को हुआ तो देखा का उसकी मोटरसाइकिल गायब है, पीड़ित खोज खोज कर परेशान हो गया, तो कछवां पुलिस सुवचन दी, मौके पर पुलिस ने पास लगे cctv फुटेज को चेक किया तो एक युवक बाइक का लॉक तोड़ते व उसे ले जाते दिखा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस लिए आप जहा भी अपनी बाइक खड़ी कर सावधान रहें थोड़ी थोड़ी देर में चेक करते रहे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें