Advertisement

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से बीते 01 अगस्त को लापता हुई तीनो बालिका को गुड़गांव में पुलिस ने ट्रेस किया जल्द मिलेगी परिवार से

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से बीते 01 अगस्त को लापता हुई तीनो बालिका को गुड़गांव में पुलिस ने ट्रेस किया जल्द मिलेगी परिवार से
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से बीते 01 अगस्त को एक ही गांव की रहने वाली घर से विद्यालय के लिए निकली तीन छात्राये वापस घर नही लौटी, परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद थाने पर तीनों की गुमशुदगी के मामले में मामला दर्ज कराया था, पुलिस लापता तीनो बालिका को बरामद करने के लिए, सर्विलांस सहित अन्य माध्यम से जब ट्रेस किया तो मिर्जापुर पुलिस को मिले सुराग के आधार पर तीनों छात्राओं का लोकेशन गुड़गांव में दिखा, मिर्ज़ापुर पुलिस गुड़गांव पुलिस की टीम से संपर्क कर बालिकाओं की जानकारी दी, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पर एक महिला द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 01.08.2026 को उसकी पुत्री अपने दो अन्य सहेलियों के साथ स्कूल के लिये घर से गयी थी, परन्तु घर वापस नही आयी। सूचना पर धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के दौरान तीनों लड़िकयों की तलाश प्रारम्भ की गयी, तो ज्ञात हुआ की तीनों लड़कियां गुड़गांव सेक्टर 81 पहुँची थी, जिन्हें थाना लालगंज पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर ली है, तथा सकुशल मीरजापुर वापस लाने की कार्यवाही की जा रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें