मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के लूसा गांव के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, बाइक सवार राज नारायण मड़िहान क्षेत्र के भदौहा गांव का रहने वाला था, बताया गया कि राज नारायण बाइक से राजगढ़ बाजार की तरफ आ रहा था, लूसा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मरते हुए कुचलते हुए ट्रक फरार हो गया, युवक का शव ट्रक के कुचलने की वजह से सड़क पर चिपक गया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर चिपके युवक के शव को निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही पूरा किया,
Share: