Advertisement

मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित कई जिलों में ट्रेनों से यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले गैंग के चार बदमाशो पर लगा गैंगस्टर

मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित कई जिलों में ट्रेनों से यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले गैंग के चार बदमाशो पर लगा गैंगस्टर
मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर और लखनऊ सहित कई एमी जिलों में चली ट्रेनों से यात्रियों के बैग व सुटकेश चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार शातिर बदमाशो पर मिर्ज़ापुर जीआरपी ने हरियाणा के रोहतक निवासी सुरेंद्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार और चौथा भी सुरेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, इन चारों शातिर चोरो को बीते 27 जुलाई को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया था, मिर्ज़ापुर जीआआरपी ने इस गैंग की गतिविधियों और आरोपियों के ऊपर पहले से दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड को भी आधार बनाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि सांसी गैंग के बदमाश समूह बनाकर ट्रेनों में यात्रियों के ट्रॉली बैग और सूटकेस की चेन खोलकर आभूषण, मोबाइल और अन्य कीमती सामान निकाल लेते थे, स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान यात्रियों के सामान को उतारने में मदद करने के बहाने भी उनके कीमती सामान को उड़ा देते थे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें