फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर अपने व्यूज बढ़ाने के लिए आज कल लोग किसी भी स्तर तक गिर जा रहे है, ताजा मामला प्रयागराज के कैंट क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने अपने सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए तीन युवकों पर दुपट्टा खींचने और छेड़खानी करने की कहानी रच अपने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया, उसके बाद प्रयागराज पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, छेड़खानी की घटना ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच रखा था, सोशल मीडिया से लेकर अन्य मीडिया प्लेटफार्म तक मामला तेजी से फैल गया, जिसमे दावा किया गया की स्कूटी से जा रही एक युवती के साथ तीन युवकों ने सरेराह छेड़खानी की और उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया, मामला की गंभीरत को देखते हुए पुलिस सक्रिय होकर घटनाक्रम की जांच शुरू की आस पास लगे CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया, पुलिस की जांच में उपलब्ध CCTV फुटेज में युवती द्वारा बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई, इसके बाद जब पुलिस ने युवती से पूछताछ कर आगे की जांच शुरू की, तो युवती से ने कहा की मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई, उसने सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए यह कहानी बनाया था,
Share: