मिर्ज़ापुर के जनपद वासी सावधान रहें, क्यों कि AI से न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने वाला गैंग अपने मिर्ज़ापुर में भी सक्रिय है, इस गैंग में पति, पत्नी के साथ साथ पति की सांस भी शामिल थी, मिर्जापुर का रहने वाला आरोपी अरुण कुमार दूबे और उसकी मंगेतर तेजल सोनभद्र जिले के एक सेनानिवृत अधिकारी से व्हाट्सएप चैट के दौरान AI से बनाई गई न्यूड फोटो वायरल कर उन्हें बदनाम करने के नाम पर डेढ़ माह तक सेनानिवृत अधिकारी को ठगी का शिकार बना ब्लैकमेल कर उनके खाते से 2.36 करोड़ रुपये उड़ा लिए, सारी रकम देने के बाद पीड़ित ने बैंक से लोन लेकर भी इन ब्लैकमेलर को रुपये ट्रांसफर किए, जब पीड़ित ने अपने ईपीएफ में जमा पैसे को निकालने बैंक गया तो मुख्य प्रबंधक को कुछ शक हुआ, उन्होंने पीडित से बातचीत के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते तत्काल कार्यवाही करते हुए, आरोपियों के खातों में पड़ी 75 लाख की रकम होल्ड कराया, सर्विलांस की मदद से प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में दबिश देकर मुख्य आरोपी अरुण कुमार दूबे और उसकी होने वाली मंगेतर तेजल, और होने वाली सास प्रियंका मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह किसी युवती से व्हाट्सएप पर बात कर रहे थे, इसका फायदा उठाकर AI से बनीं न्यूड तस्वीरें भेजी गई, बदनाम करने की धमकी देते हुए डेढ़ माह के भीतर लगभग 2.36 करोड़ रुपये ठगों ने अपने खाते में इनसे ट्रांसफर करा लिए, पुलिस ने 75 लाख की रकम को होल्ड करा आरोपियों के पास से टाटा हैरियर कार 2.13 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन बरामद किया, मुख्य आरोपी मास्टर माइंड अरुण कुमार दुबे मिर्ज़ापुर जनपद के विजयपुर कालना का रहने वाला है, जिसमे उसकी होने वाली मंगेतर तेजल सहयोग कर रही थी, तेजल की मां के खाते में भी ठगी के रुपये भेजे गए थे, पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार दूबे और उसकी होने वाली मंगेतर तेजल और उसकी माँ को गिरफ्तार कर जेल भेज पूरे मामले की जांच कर रही,
Share: