Advertisement

मिर्ज़ापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी क्षेत्र में बरसात की वजह से पक्के मकान का छत गिरा तीन बच्चों समेत पांच लोग दब कर घायल

मिर्ज़ापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी क्षेत्र में बरसात की वजह से पक्के मकान का छत गिरा तीन बच्चों समेत पांच लोग दब कर घायल
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी मोहल्ले में आज शनिवार की सुबह बरसात की वजह से एक पक्के मकान का छत गिर गया, जिसके मलवे में दबकर तीन बच्चों समेत कुल पांच लोग घायल हो गये, छत गिरने की आवाज सुनकर आस पास मौजूद स्थानीय लोगो ने मलबा हटाकर सभी घायलो को बाहर निकालकर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, घायलो में एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, घटना के सम्बंध बताया गया कि आज शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग उसी कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक भरभराकर मकान का छत गिर गया, मलबे में दबने से तीन बच्चों समेत परिवार के कुल पांच लोग घायल हो गए, घायलों में रुद्र 2 वर्ष, गौरव 5 वर्ष और भतीजा अंश 9 वर्ष, विक्की सोनकर 35 वर्ष व उनकी पत्नी अनीता 26 वर्ष शामिल हैं, अनीता की हालत को गंभीर देखते हुये डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से छत पर इकठ्ठा पानी को छत की जमीन सोखने की वजह से लोग हादसे की वजह बता रहे है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें