मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी लगाए, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है, पार्टी ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया,
Share: