Advertisement

मिर्ज़ापुर रहस्यमय हालात में मिला ट्रक चालक का शव परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया चक्का जाम पुलिस से हुई कहासुनी

मिर्ज़ापुर रहस्यमय हालात में मिला ट्रक चालक का शव परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया चक्का जाम पुलिस से हुई कहासुनी
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली के करनपुर चौकी क्षेत्र में रहस्यमय हालात में ट्रक चालक का शव मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर चक्का जाम कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के बीच काफी कहासुनी हुई, मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बसन्तु महाराष्ट्र से टायर लादकर पटना जा रहा था, चालक से चार दिनों से परिजनों की बात नहीं हो रही थी, जिसके बाद अचानक आज उसका शव करनपुर चौकी क्षेत्र में रहस्यमय हालात में मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा करते हुए चक्का जाम कर दिया, परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक के पिता की भी पूर्व में हत्या की जा चुकी है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है, हंगामे और चक्का जाम की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे काफी कहासुनी के बाद परिजनों को समझा कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें