Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लखनऊ जाने से पहले क्षेत्र में किया तूफानी दौरा

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लखनऊ जाने से पहले क्षेत्र में किया तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के लिए कल लखनऊ के लिए रवाना होंगे, उससे पहले आज अपने विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा करते हुए दर्जनों कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, सर्वप्रथम विधायक जी ग्राम चौकिया खानज़ादीपुर में कुसुम सिंह के पति रमेश सिंह के निधन की तेरहवीं मे शामिल हो अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, ग्राम रामपुर बरहो (रमसगरा) में रघुनाथ पाल के यहां लड़के के तिलक मे शामिल होने पहुंचे, उसके बाद द काशिश पैलेस जौगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर असयोजित विधानसभा चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 मे उत्तर प्रदेश के लिए विकास रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है, यह बजट राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है, इसके साथ ही हाई स्पीड रेल एवं रेल विस्तार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे एवं एवं यूपी को लॉजिस्टिक हब तथा कृषि मे एआई तकनीक एवं जीवन रक्षक दवाओ पर छूट एवं पर्यटन और रोजगार,युवा एवं नई टेक्नोलॉजी पर विकास पर विशेष बजट मे जोर दिया गया है, प्रधानमंत्री जी के अगुवाई में देश विकसित भारत के तेजी से अग्रसर हो रहा है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे, इसके साथ ही विधायक जी कई अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए आगे रवाना हो गए ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें