Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में शराब दुकानों का आबकारी विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में शराब दुकानों का आबकारी विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में कई शराब की दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, बताया गया कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का निरीक्षण किया, मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व उप आबकारी आयुक्त के निर्देशन में आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पॉश मशीन से बिक्री, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा बोतलों और पेटियों पर लगे बारकोड एवं क्यूआर कोड स्कैन कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, अधिकारियों ने अनुज्ञापियों एवं सेल्समैनों को ओवररेटिंग, अपमिश्रण और निर्धारित दुकान के अलावा अन्य स्थानों से शराब बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी, वहीं एक मॉडल शॉप के निरीक्षण में बोतलों की डस्टिंग नहीं मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए विक्रेता को फटकार लगाई, खाद्य विभाग का अनुज्ञापन प्रस्तुत नहीं करने पर ऑनलाइन नोटिस भी जारी किया गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें