मिर्ज़ापुर में एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर सुबह 08 बजे जारी केंद्रीय जल आयोग के दवेसर रिपोर्ट के अनुसार शनिवार व रविवार में बीते 12 घंटो में गंगानदी का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ कर 74.360 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से करीब सवा दो मीटर ही दूर है, बीते दो दिनों से हो रही बारिश से गंगानदी के जलस्तर में तेजी से पानी बढ़ने लगा, जिसको देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रो में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, आज रविवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर पिछले 12 घंटे में 50 सेंटीमीटर पानी का जलस्तर बढ़कर 74.360 मीटर पर पहुंच गया है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है,
Share: