मिर्ज़ापुर में गंगानदी का जलस्तर शनिवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 12 घंटे में 08 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई, गंगानदी का जलस्तर धीरे धीरे बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु व खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है, कल की अपेक्षा आज भी भले ही पानी बढ़ने की रफ्तार में थोड़ी कमी दर्ज की गयी, लेकिन तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगो की परेशानी धीरे-धीरे बढ़ते गंगानदी के जलस्तर को व बाढ़ को लेकर डरे व सहमे हुए है, आज शनिवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर पिछले 12 घंटे में 08 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 74.460 मीटर तक पहुंच गया है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है, जिला प्रशासन की बाढ़ नियंत्रण टीम गंगानदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है,
Share: