मिर्ज़ापुर एक बार फिर बढ़ सकता है गंगानदी का जलस्तर, दरसल कानपुर गंगा बैराज से आज 3 लाख क्युसेफ पानी छोड़ा गया है, जिसे मिर्ज़ापुर तक पहुंचने में दो दिन के आस पास का समय लग सकता है, कानपुर गंगा बैराज से छोड़े गए 3 लाख क्युसेफ पानी से गंगानदी का जलस्तर बढ़ सकता है, आज सुबह 08 बजे मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर पिछले 12 घंटे में 15 सेंटीमीटर पानी घटाना दर्ज किया गया है, गंगानदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार घटना तटवर्ती क्षेत्रो के लिए राहत की बात है, जो आज सुबह 08 बजे तक पानी का जलस्तर घटकर 73.210 मीटर तक आ गया है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है, जिला प्रशासन की ओर से गंगानदी के पानी बढ़ने व घटने की लगातार निगरानी की जा रही है,
Share: