Advertisement

मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र मे पटाखा फोड़ने को लेकर दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, घायल पक्ष के लोगो ने किया था घंटों हाइवे जाम

मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र मे पटाखा फोड़ने को लेकर दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, घायल पक्ष के लोगो ने किया था घंटों हाइवे जाम
मिर्ज़ापुर के थाना पड़री क्षेत्र के उमरिया गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए, दोनों तरफ से हुई मारपीट में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि दीपावली के दौरान कुछ लोग शराब पी रहे थे, इसी दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई, देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल उग्र रूप ले लिया, दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, इस बीच जमकर दोनों पक्ष में लाठी डंडे चलने लगे जमकर मारपीट शुरू हो गयी, मौके पर अफरा तफरी मच गई, मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, घटना के बाद घायल पक्ष के लोगों ने एनएच 135 हाईवे पर जाम लगा दिया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें