मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के दिघुली गांव में दीपावली पर लोगो द्वारा किये जा रहे आतिशबाजी के दौरान चिंगारी से एक मकान में आग लग गयी, मकान में लगी आग ने घर को ही नही जलाया, बल्कि उस मकान में बेटी की शादी के लिए रखा करीब दो लाख रुपये नगद व जेवर सहित अन्य समान आग से जलकर खाक हो गया, आग ने एक परिवार के सपनों को राख कर दिया, पीड़ित द्वारा बताया गया कि बेटी की शादी एक महीना शेष है, शादी के लिए वर्षों से धीरे धीरे जुटा चार लाख रुपये के आभूषण और दो लाख रुपये नकदी व अन्य सामान रखा था, सब आग की चपेट में आकर जल कर नष्ट हो गया, आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी थी, लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले सब कुछ जल गया,
Share: