मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के सबरी मोहल्ले में बीती रात दो लोगो के विवादित जगह पर भीषण आग लग गयी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ले में स्थित मॉल के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया, आग की ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, इतनी भयानक आग आखिर लगी कैसे अभी इसकी जानकारी नही मिल सकी है, सूत्रों के मुताबिक, जिस जगह पर आग लगी यह जगह दो लोगो के बीच जमीनी विवादित है, एक पक्ष त्योहार की आड़ में सुनियोजित तरीके से आग लगाने का आरोप लगा रहा है, फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई साजिश थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,
Share: