मिर्ज़ापुर थाना। कटरा कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 04 जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद किये, पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर नऊवा टोला बोरा वाली गली से जुआ खेल रहे 1. कल्लू उर्फ रेहान पुत्र वकील राइन निवासी मुल्ला पहलवान मस्जिद के पास मकरी खोह, 02. मो0 समीर पुत्र अस्फाक निवासी हिजडा हवा टोला मकरी खोह, 03. गोलू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी पैरिया टोला व 04. इरफान पुत्र हैदर अली निवासी हिजडाहवा टोला मकरी खोह को गिरफ्तार कर मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद किया, पुलिस धारा 13ए सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की,
Share: