Advertisement

मिर्ज़ापुर सपा नेता के विवादित बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने थाने में मुकदमा दर्ज करने को लेकर दिया तहरीर

मिर्ज़ापुर सपा नेता के विवादित बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने थाने में मुकदमा दर्ज करने को लेकर दिया तहरीर
मिर्ज़ापुर के समाजवादी पार्टी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान पर जहाँ ब्राह्मण समाज के लोगो द्वारा नाराज होकर पुतला दहन किया था, सपा नेता को ब्राह्मण समाज से माफ़ी मांगने को कहा था, लेकिन समाजवादी पार्टी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के द्वारा ब्राह्मण समाज से माफी नही मांगने पर आज ब्राह्मण समाज के लोगो ने एक जुट होकर थाना कोतवाली शहर में सपा नेता शिवशंकर सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दिया, सपा नेता ने वायरल वीडियो में कहा था कि शादी में जो पंडित जी मंत्र बोलते वह एक तरह से गाली है, वह मंत्र आप को सुनाई नही देगा, यह परंपरा सब गलत है, सपा नेता के द्वारा ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ब्राह्मण समाज काफी नाराज चल रहे, हम आपको बता दे कि सपा नेता के द्वारा ब्राह्मणों पर विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा नेता शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि पुराना वीडियो है उसे एडिट करके बनाया गया है, हमे बदनाम करने की साजिश है, आज ब्राह्मण समाज के लोगो ने एक जुट होकर थाना कोतवाली शहर में सपा नेता शिवशंकर सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दिया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें