Advertisement

मिर्ज़ापुर चील्ह में पीडीए जनसंवाद में गूंजा मजदूरों की बेरोजगारी का मुद्दा भाजपा सरकार पर बरसे मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष

मिर्ज़ापुर चील्ह में पीडीए जनसंवाद में गूंजा मजदूरों की बेरोजगारी का मुद्दा भाजपा सरकार पर बरसे मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष
मिर्ज़ापुर समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने आज चील्ह कोन विकासखंड के मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पीडीए जनसंवाद एवं जनपंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मजदूर बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, भाजपा सरकार झूठ बोलकर मजदूरो को ठग रही है, सरकार झूठे वादों से उन्हें गुमराह कर रही है, महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जबकि सरकार लोगों को बुलडोजर का डर दिखाकर डराने का काम कर रही है। जनता और कार्यकर्ताओं से अपने मौलिक अधिकारों तथा वोट की ताकत को पहचानने की अपील की, क्योंकि जनता ही सरकार को बनाती और गिराती है। उन्होने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जनपद की पांचो सीटे जीतेगी, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति ने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग को एक साथ जोड़कर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सकता है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें