Advertisement

मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर पर लगी मुहर बीती रात 144 पुलिस अधिकारियों के शासन ने किए तबादले

मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर पर लगी मुहर बीती रात 144 पुलिस अधिकारियों के शासन ने किए तबादले
मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन की खबर पर लगी मुहर, कल शनिवार को सूत्रों के हवाले से खबर लगाई गई थी कि बीती रात पुलिस अधिकारियों के तबादले किये जा सकते है, शासन ने बीती रात 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये, जारी तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस फेरबदल में मिर्जापुर से जुड़े कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है, लालगंज के क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर को मिर्जापुर से प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं, मिर्जापुर में तैनात रहे मुनेंद्र पाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है, इसके अलावा रायबरेली से यादवेंद्र बहादुर पाल को मिर्जापुर भेजा गया है, फतेहपुर से बृजमोहन राय और सोनभद्र से राज सोनकर का स्थानांतरण एपीटीएस चुनार, मिर्जापुर के लिए किया गया है, शासन की ओर से जारी सूची में कुल 144 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, तबादलों के तहत विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें