मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र के शेख डडीया गांव के पास वाराणसी से विंध्याचल दर्शन करने आ रहे, दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में आज सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, बोलेरो सवार सभी दर्शनार्थी वाराणसी के थाना फूलपुर क्षेत्र के रहने वाले दिलीप कनौजिया अपने परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे, बताया गया कि मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेख डडीया गांव के पास आगे जा रही टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से एक टोटो आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, दर्शनथियो से भरी बोलेरो पलटते ही मौके पर अपरा तफरी मच गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलो को बोलेरो से बाहर निकाल कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया, पुलिस द्वारा बताया गया कि सभी को मामूली चोटे आई थी, सब की हालत सामान्य है
Share: