Advertisement

मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक युवक गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिल के साथ आज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पर 20 अगस्त को नन्हकू सिंह पुत्र ददई सिंह निवासी भिटहा थाना लालगंज के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल की चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर जांच करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त करन वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा निवासी रसौली थाना जिगना को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साइकिल को बरामद कर लिया गया, पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें