Advertisement

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस लाइन में अधिकारियों संग की बैठक

मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस लाइन में अधिकारियों संग की बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शहर क्षेत्र में लोगो को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस लाइन में अधिकारियों संग एक बैठक की, बैठक में शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए चिह्नित मार्गों पर यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए, टीएसआई को मार्ग प्रभारी के रुप में नियुक्त किया गया है, जिसमे 1. खंजाची रोड वासलीगंज चौहान से होकर रतनगंज फ्लाई ओवर तक, 2. तहसील चौराहा से होकर गुरहट्टी तिराहा तक 3. इमामबाडा रोड मुकेरी बाजार से होकर जाह्नवी तिराहा तक 4. एनएच 135ए नटवा तिराहा से होकर पुराना बाडा चील्ह तक, 5. जेल रोड बरौधा से होकर संगमोहाल तक, 6. रोडवेज तिराहा से होकर घोड़े शहीद तक, 7. स्टेट हाइवे 5/एनएच 35 मुहकोचवा से प्रारम्भ होकर नवीन सब्जी मण्डी तक, 8. त्रिमुहानी रोड नवीन तिराहा से होकर पेट्रोल पंप कचहरी तक, यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, ताकि शहर क्षेत्र में लोगो को जाम से निजात मिल सके ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें