मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कैशिक ने नवरात्र मेला को लेकर आज पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश जारी किया, विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी, कालीखोह व अष्टभुजा धाम चैत्र नवरात्रि मेला को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है, आज मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले नवरात्र मेला आगामी 27 मार्च तक चलेगा, मां विन्ध्यावासिनी का दर्शन पूजन करने स्थानीय दर्शनार्थियों के साथ-साथ वाह्य जनपदों, विभिन्न प्रदेशों एवं देश-विदेश से भी भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां आते है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष-2018 में विन्ध्याचल नवरात्रि मेला को राज्यस्तरीय मेला घोषित किया गया था, अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक व पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी द्वारा नवरात्रि मेला को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु, वाह्य जनपदों से आने वाले पुलिसकर्मियों एवं अन्य विभागों से ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
Share: