उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और इसके तहत अगले महीने 1 अप्रैल से अंडा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, उत्पादकों को हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी, यह अनिवार्य कर दिया गया है, हर अंडे पर उसकी एक्सपायरी डेट व खराब होने की तारीख का लेवल लगाएं जाएंगे, इस पहल का मकसद खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों में जागरूकता को बढ़ावा देना है, पशुपालन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक्सपायरी डेट के साथ-साथ अंडों पर वह तारीख भी लिखनी होगी जिस दिन उन्हें यह दिया गया था, विभाग के अपर मुख्य सचिव, मुकेश मेश्राम ने बताया कि जो व्यापारी और किसान इस नियम का पालन नहीं करेंगे, या तो उनके प्रोडक्ट नष्ट कर दिए जाएंगे या फिर अंडों पर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त” (Not Fit For Human Consumption) का लेवल लगा दिया जाएगा ,
Share: